लगातार झड़ रहे हैं बाल तो हो सकता है एलोपेसिया, जानें इससे छुटकारा पाने के घरेलू समाधान

लगातार झड़ रहे हैं बाल तो हो सकता है एलोपेसिया, जानें इससे छुटकारा पाने के घरेलू समाधान

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। उनमें कई समस्याएं सामने से दिख जाती हैं तो कई अंदुरुनी होती हैं। उन्हीं तकलीफों में एक है बाल की समस्या जो सामने से लोगों को दिखाई देती है। अक्सर लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। ये पुरूषों और महिलाओं दोनों को होती है। बाल झड़ने की समस्या को एलोपेसिया कहा जाता है। इसमें बालों का झड़ना लगातार चालू रहता है। वहीं इसके अलावा स्किन में गोल शेप के पैचेस होने लगते हैं। इसको एलोपेसिया एरिटा कहा जाता है।

पढ़ें- चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने मे आज भी खास माने जाते हैं ये घरेलू उपाय 

एलोपेसिया से ग्रसित पुरुषों के सामने और साइड के बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। वहीं महिलाओं के सिर के बीच वाले बाल झड़ना शुरू हो जाते है। इस समस्या में पुरुष गंजापन के शिकार हो जाते हैं। एलोपेसिया की समस्या से निजात पाने के लिए कई दवाए हैं लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। 

एलोपेसिया से निजात पाने के घरेलू नुस्खे (Home Remedies for Alopecia Areata in Hindi):

  • अधिक मात्रा में हरी सब्जियां खाएं।
  • एक लोहे की कढाई में नारियल या तिल तेल डालकर गर्म करे। इसके बाद इसमें दरदरा मेथी, करी पत्ता का पेस्ट, भांग की पत्तियों का पेस्ट,नीम के पत्ते, सफेद प्याज का रस, भृंगराज, एलोवेरा, कलौंजी का पाउडर डालकर पकाए। इसके बाद इसमें थोड़ा सा गाय या बकरी का दूध डालकर पका लें। अच्छी तरह से पक जाने के बाद इसे ठंडा होने दें और छानकर इसे बालों में लगाए। 
  • तेल के अलावा आप पेस्ट के रूप में भी मेहंदी के साथ इसे लगा सकते हैं। इसके लिए नारियल या तिल का तिल, थोड़ा दूध, करी पत्ता, मेथी, बंह्गराज, कलौजी, भांग, प्याज, गुलर के पत्ते, मेहंदी, त्रिफला को पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे बालों में लगा लें। 1-2 लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। 
  • सफेज प्याज और गुलर के पत्तों का रस दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर बालों की स्कैल्प में लगा लें। इससे भी लगा लें। 
  • कौड़ी को रात में नींबू के पानी में भिगो दें। इससे वह पानी में बिल्कुल घुल जाएगी। अब रात को सोने से पहले इसे बालों में अच्छी तरह से लगा लें और सुबह धो लें। इससे एलोपेसिया से निजात मिलेगा। 
  • अगर फंगल इंफेक्शन से परेशान हैं तो  धूतरे के बीज को गौमूत्र के साथ पीसकर बालों में लगा लें। इससे लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-

जानिए, पायरिया के लक्षण और घरेलू इलाज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।